Add To collaction

श्रीराम का वनवास लेखनी प्रतियोगिता -08-Dec-2023

                      श्रीराम  का वनवास
                      ****************

वनवास  का नाम सुनकर मेरा वदन सिहर जाता है।
मुझे त्रेता की कैकयी का कठोर चेहरा याद आजाता है।।
जिसने पलभर में सब तहस-नहस कर डाला था।
श्रीराम को एक बचन से दे दिया देश निकाला था।।
फिर कलयुग में उनका पांचसौ वर्ष का वनवास  हुआ।
श्रीराम  का घर टूटा फिर त्रिपाल में निवास हुआ। ।
एक दिन सीता ने श्रीराम  से अद्भुत प्रश्न  कर दिया।
त्रेता में  हमें हनुमान ने अयोध्या का राजा बना दिया।।
हे नाथ कलयुग में कौन हनुमान  बनकर आयेगा।
जो त्रिपाल से निकालकर हमारा घर बनवायेगा।।
श्रीराम बोले सीते! इसयुग में मोदी योगी आयेंगे।
वह त्रिपाल से निकाल हमें घर तक पहुँचायेंगे।।
नौ नवम्बर  2019 को बहुत ही शुभ दिन आया।
उसदिन सुप्रीम अदालत ने अद्वितीय फैसला सुनाया।।
इस एक फैसले से पांचसौ वर्ष का वनवास खत्म हुआ।
अब श्रीराम मन्दिर  बनने का रास्ता भी  साफ  हुआ।।
22जनवरी 2024 को श्रीराम को अपना घर मिल जायेगा।
अब श्रीराम का पांचसौ वर्ष का वनवास खत्म  हो जायेगा।।
द्वापर  युग में भी  पाण्डवौ को तेरह वर्ष का वनवास  हुआ।
उनको बारह वर्ष का वनवास एक वर्ष का आज्ञातवास हुआ।।
वनवास  से पहले पांचाली का चीर हरण हुआ।
महाभारत  होकर ही पाणडवौ का वनवास खत्म  हुआ।।
इसीलिए मैं  वनवास शब्द  से ही बहुत डर जाता हूँ।
अब न हो किसी का वनवास  यही दुआ  मांगता हूँ।।


आज की काव्य  प्रतियोगिता हेतु रचना।
नरेश शर्मा " पचौरी "

   25
4 Comments

सुन्दर भाव

Reply

Sushi saxena

11-Dec-2023 02:37 PM

V nice

Reply

Varsha_Upadhyay

10-Dec-2023 02:47 PM

Nice

Reply